Latest News

बोलानी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई.

Jan 23, 2024
Odishakhabar:Bolani-celebrated-birth-anniversary-of-Netaji

 बोलानी, 23/1 -नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक हैं।  नेताजी का जन्म 23 जनवरी, 1897 को कटक में जानकीनाथ बोस और प्रभावती  देवी के घर हुआ था। उनके127वां जन्म वार्षिक पर पूरे देश ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी ।  इस अवसर पर इस्पात के सार्वजनिक उद्योम भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) के बोलानी खान की खेल और संस्कृति कमिटी द्वारा स्थानीय जवाहरलाल नेहरू चित्तविनोदन केंद्र (जेएनआरसी) के प्रांगण में नेताजी की प्रतिमा के पास नेताजी सुभाष बोस की जयंती मनाई गई ।  इस अवसर पर सुबह 8 बजे जेएनआरसी हॉल में स्थानीय स्कूली छात्रों के बीच नेताजी का चित्र बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के उपरान्त सुबह 9 बजे नेताजी की प्रतिमा के पास दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण समारोह आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलानी खान के मुख्य महाप्रवंधक जयदेव चट्टोपाध्याय शामिल हुए । विशिस्ट अतिथि के रूप में खान के महाप्रवंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) वी. केविन घोष, महाप्रवंधक (वित्त) सुभाष चंद्र साहू, अस्पताल प्रमुख टी.  सोरेन, उपमहाप्रबंधक (खनन) संजय कुमार देव, बरिष्ठ प्रवंधक(सिविल)संजीव कुमार प्रमुख उपस्थित हुए और पुष्पांजलि अर्पित की।  इस अवसर पर खदान के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की ।  बाद में सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि  श्री चट्टोपाध्याय ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उपस्थित छात्रों को नेताजी की तरह निडर होकर देश की सेवा करने के लिए संबोधित किया।  इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किये।

Related Post