Latest News

उज्जैन में बाबा महाकाल से चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना

Aug 22, 2023
Odishakhabar:

उज्जैन, 23 अगस्त । चंद्रयान-3 की सफलता के लिए आज तड़के विश्व विख्यात महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान विशेष पूजा अर्चना की गई। लोगों ने भगवान महाकाल से इसकी सफलता के लिए प्रार्थना की। 14 जुलाई को भी इस मिशन की सफलता के लिए अनुष्ठान और अभिषेक किया गया था।

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने बताया कि भस्म आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की। भस्म आरती में शामिल श्रद्धालु चंद्रयान-3 के तस्वीरें लेकर महाकाल मंदिर पहुंचे। उल्लेखनीय है कि इसरो प्रमुख डॉ. एस. सोमनाथ 24 मई को उज्जैन आए थे। उन्होंने महाकाल मंदिर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए कामना की थी।

Related Post