बोलानी, 4 अप्रैल (स्वतंत्र) – राष्ट्रायत्त उपक्रम तथा महारत्न कंपनी भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड के केंद्रीय माइनिंग एवं लॉजिस्टिक आर्गेनाईजेशन (सीएमएलओ) के ओडिशा खान समूह की बोलानी लौह खदान में मैटेरियल मैनेजमेंट (एमएम) विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी बिहारीलाल सूर्यवंशी को विभाग की ओर से स्थानीय एमएम कार्यालय में भावभीनी सेवानिवृत्ति सम्मान दिया गया।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक (प्लांट/इंचार्ज एमएम) सौमेंद्र पटनायक की अध्यक्षता में एक समारोह आयोजित किया गया। अतिथि के रूप में विभागीय उपप्रबंधक राजेंद्र नारायण साहू तथा सहप्रबंधक मृत्युंजय स्वाईं उपस्थित रहे। अतिथियों ने श्री सूर्यवंशी को पुष्पगुच्छ एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह में उपस्थित अतिथियों तथा वरिष्ठ कर्मचारि सुबाष मिश्रा, भास्कर महान्त, हृदानंद बर्धन, शिवाशिष नंद, उपेन्द्र मुंडा, धनराज ठाकुर प्रमुख ने अपनी संबोधन में श्री सूर्यवंशी के दीर्घ कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया और उनके सुखद एवं स्वस्थ सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
उल्लेखनीय है कि श्री बिहारीलाल सूर्यवंशी ने बोलानी खदान के प्लांट विभाग से अपनी सेवा शुरू की थी और बाद में स्टोर विभाग में कुल 38 वर्षों तक समर्पित सेवा देने के बाद सेवानिवृत्ति ग्रहण की।