Latest News

बोलानी खदान की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन "नो प्लास्टिक प्लेज पार्क" का लोकार्पण

Jun 06, 2025
Odishakhabar:

बोलानी, 6 जून  – भारत सरकार के उपक्रम स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अधीनस्थ बोलानी लौह खदान की ओर से पर्यावरण एवं भूमि विभाग (E & L) द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर खदान के अवासिक क्षेत्र समीप "नो प्लास्टिक प्लेज पार्क" का लोकार्पण किया गया, जिसका उद्देश्य आम जनता को प्लास्टिक और पॉलिथीन के उपयोग से दूर रहने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में बोलानी खान के मुख्य महाप्रबंधक जयदेव चट्टोपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि इस्पात महिला समिति की अध्यक्ष काकोली चट्टोपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत पार्क में बनाए गए भव्य एक्वेरियम और फाउंटेन के उद्घाटन से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने रिबन काटकर "नो प्लास्टिक प्लेज पार्क" का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया।

तापस रंजन साहू द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया, जबकि महाप्रबंधक राधाकांत जेना ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ और उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया। तत्पश्चात उन्होंने ने पार्क की परिकल्पना, निर्माण और इसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में प्लास्टिक और पॉलिथीन के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण और प्रकृति पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की चर्चा की और उपस्थित जनसमूह को दैनिक जीवन से प्लास्टिक को त्यागने की शपथ दिलाई।

उन्होंने E & L विभाग द्वारा लिए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा प्रयास समाज में जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर खदान के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक संघों के प्रतिनिधि, सैकड़ों स्थानीय ग्रामीण जन, एवं  स्कूली छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related Post