Latest News

डीएवी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘शमंथ’ धूमधाम से सम्पन्न

Mar 29, 2026
Odishakhabar:

 बोलानी, 30 मार्च (स्वतंत्र प्रितिनिधि) – केंदुझर जिले की सीमान्त खनन क्षेत्र बोलानी में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे डीएवी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव 'शमंथ’ शनिवार संध्या विद्यालय प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस वर्ष का आयोजन 'शमंथ' यानी शांति विषय पर आधारित रहा, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या राजश्री महापात्र ने की।

कार्यक्रम में बोलानी खदान के मुख्य महाप्रबंधक मल्ला श्रीनिवासु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में महिला समिति की अध्यक्षा उषा मल्ला, मुख्य महाप्रबंधक (रखरखाव) आनंद कुमार, उपाध्यक्ष मनीषा कुमार, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) राहुराज मंडल, महाप्रबंधक (विद्युत) यू. लस्कर, उपमहाप्रबंधक (वित्त) सपन विश्वास, सहमहाप्रबंधक (सिविल/सीएसआर) संजीव कुमार, डीएवी बोलानी स्कूल के अध्यक्ष प्रभाकर महांति तथा जोड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष बी. साई शिवा सहित अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ संबंधित शिक्षकों को भी सम्मान दिया गया। इसके अलावा 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्या राजश्री महापात्र ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को देश का उज्ज्वल भविष्य बनने तथा एक आदर्श नागरिक के रूप में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, शिक्षाप्रद नाटक एवं नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक भास्कर सिंह ने धन्यवाद अर्पित किया ।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।

Related Post