Latest News

बोलानी में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

May 08, 2026
Odishakhabar:

बोलानी, 9 मई (स्वतंत्र प्रतिनिधि) – सीमांत खनन क्षेत्र बोलानी में सांस्कृतिक संस्था 'बायमा' के तत्वावधान में गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम नव-निर्मित चौक परिसर में प्रातः 9:30 बजे आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोलानी खदान के मुख्य महाप्रबंधक (खनन) मल्ला श्रीनिवासु उपस्थित रहे, जबकि सम्मानित अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) आनंद कुमार शामिल हुए। इसके अलावा महाप्रबंधक (एचआर) विजय केविन घोष, महाप्रबंधक (मैकेनिकल, आईसी ओपीपी) बुद्धदेव नायक, महाप्रबंधक (ओपीपी) समरेंद्र पटनायक, उपमहाप्रबंधक (वित्त) सपन विश्वास तथा सहमहाप्रबंधक (सिविल) संजीव कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा नव-निर्मित चौक के उद्घाटन से हुई। इसके बाद गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, समिति के सदस्य, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, कर्मचारी, आमजन एवं महिला समिति की सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान बायमा के अध्यक्ष सैफुद्दीन लस्कर ने गुरुदेव के जीवन एवं उनके महान योगदान पर प्रकाश डालते हुए चौक का नाम “रवीन्द्रनाथ चौक” रखने का प्रस्ताव रखा। मुख्य अतिथि मल्ला श्रीनिवासु ने अपने संबोधन में गुरुदेव के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में उपाध्यक्ष सोमेन सिकदार, सचिव अभिलाष कर, सह-सचिव प्रसून नाग, शिवाशीष मुखर्जी, सह-कोषाध्यक्ष संजीव गांगुली, संयोजक प्रशांत दास, दिलीप नायक एवं समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Post