Latest News

अन्तः विभागीय ठेका कर्मचारी वॉलीबॉल प्रतियोगिता, लोडिंग प्लांट हुआ चैंपियन ।

Apr 17, 2026
Odishakhabar:

बोलानी, 17 अप्रेल (स्वतंत्र संबाददाता) - भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल)  तहत  बोलानी खान के ठेका कर्मियों के शारीरिक विकास और मनोरंजन के लिए खान की खेल और सांस्कृतिक समिति द्वारा इस वर्ष पहली बार "अन्तः विभागीय ठेका कर्मी रात्री वॉलीबॉल प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया। यह आयोजन 15 और 16 अप्रैल को स्थानीय वॉलीबॉल मैदान पर हुआ, जिसमें खान के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में खान के छह प्रमुख विभागों – माइनिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, ओर प्रोसेसिंग प्लांट, लोडिंग प्लांट और जनरल – ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच इलेक्ट्रिकल और लोडिंग प्लांट के बीच हुआ, जिसमें लोडिंग प्लांट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में बोलानी खान के मुख्य महाप्रबंधक (खान) मल्ला श्रीनिवासु ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सम्मानित अतिथि के रूप में लोडिंग प्लांट के महाप्रबंधक महम्मद सेहजाद, खेल और सांस्कृतिक समिति के महा सचिव संजीव कुमार, सह सचिव ऋषिनाथ बारिक, और सह प्रबंधक (लोडिंग प्लांट) दिलेर महालिक उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार प्रदान किए।

सभी मैचों का संचालन सलमण साहू, अजय महांती और शिवाशिष नंद ने रेफरी के रूप में किया, जबकि स्कोर का जिम्मा रूपक कुमार दास, शिवाशिष पांडा और प्रभाकर सेठी ने निभाया। कमेंटेटर की भूमिका में अमरेन्द्र महांती ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

खान की खेल और सांस्कृतिक समिति के वाह्य खेल समिति के संयुक्त सचिव पुत्रमान लामा, सचिव शिवाशिष नंदा और अन्य कर्मचारी इस आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल हुए और खेल संचालन में सहयोग प्रदान किया।

Related Post